हाथरस (Hathras)। जिले में पहले दिन 1659 अभ्यर्थियों ने यूपी एसआई भर्ती परीक्षा (upsiexame) का मैदान छोड़ दिया। 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 6720 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5061 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
यूपी भर्ती परीक्षा (upsiexame) शनिवार और रविवार दो दिन होनी थी। शुक्रवार को हाथरस में(hathrasnews) परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को जूते, घड़ी, किसी भी प्रकार के आभूषण आदि पहनकर पर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, आसपास दुकानें बंद -
परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस फोर्स तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानें बंद करा दी गईं। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी व्यक्ति को खड़े होने तक की अनुमति नहीं थी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई गई।
डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण -
डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बागला इंटर कॉलेज व श्री अक्रूर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया । इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जाम के जाम में फंसे लोग -
अलीगढ़ रोड़ पर फ्लाईओवर पर लोग जाम के जाम में फंस गए। वाहनों की लंबी - लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद यातायात सुचारू हो सका।

0 Comments