डीएम-एसपी ने किया गैस एजेंसी का निरीक्षण

 


हाथरस। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच डीएम व एसपी ने अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के निकट स्थित सुहानी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालक को उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

           निरीक्षण में डीएम अतुल वत्स ने वितरण व्यवस्था, उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग एवं डिलीवरी प्रक्रिया के संबंध में संचालक से जानकारी ली। स्टॉक पंजिका एवं वितरण पंजिका का अवलोकन कर सत्यापन किया। 



उन्होंने मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से उनकी समस्याएं पूछीं। डीएम ने संचालक से एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलिंडरों की संख्या, स्टॉक व वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। आपूर्ति, प्रतिदिन होने वाले वितरण व उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं। तुलाई मशीन पर खाली व भरे हुए सिलिंडरों की तौल कराकर स्वयं जांच की।सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने व बुकिंग के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं को डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 





Post a Comment

0 Comments