- पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ विदाई समारोह
हाथरस (Hathras)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी हाथरस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज को मिस्टर और अल्फिया को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की।
कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती राधा विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जैनव बेगम ने किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गान प्रस्तुत किया।
कक्षा 7 की छात्राओं ने अपने सीनियर्स के लिए प्रेरणादायक पंक्तियां प्रस्तुत कीं। विद्यालय परिवार द्वारा मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया। इस दौरान स्पर्श खेल,कुर्सी दौड़,गुब्बारा प्रतियोगिता आदि प्रस्तुत किए गए। संचालन विशाल कुमार शर्मा ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को अपने करियर में प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। एआरपी प्रीति सिंह, एआरपी नीरज कुमार, नीलम सिंह, प्रीति सेंगर, रूपेश कुमार, कीर्ति सेंगर,शशि प्रभा, अनुराधा, अलका कुमारी, दिलीप कुमार, मानसी, ग्राम प्रधान श्याम बाबू आदि मौजूद रहे।


0 Comments